Breaking Ticker

नगरपालिका कार्यालय में फहराया तिरंगा, वीर सपूतों को किया याद


शिवपुरी। जिला मुख्यालय सहित पूरे अंचल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद शिवपुरी कार्यालय पर भी झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका परिषद प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज रामजी व्यास मौजूद रहीं, जिनके द्वारा पूरी आन, बान, शान के साथ तिरंगा फहराया गया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों एवं सेनानियों को याद किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अध्यक्ष गायत्री शर्मा, उपाध्यक्ष सरोज व्यास, पार्षदगण, सीएमओ शैलेश अवस्थी, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी सहित जनप्रतिनिधियों और नरगपालिका के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया। यहां बता दें कि नगरपालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी की देखरेख में नगरपालिका द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां पूर्व में ही कर ली गईं। कार्यक्रम के अंत में नगरपालिका द्वारा सभी अतिथियों के लिए स्वल्पहार की व्यवस्था की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit