शिवपुरी। कोतवाली पुलिस को स्थाई वारंटी कार्तिक सिंह बघेल पुत्र नागेन्द्र सिंह बघेल निवासी देवरी कुडिया थाना पनवार जिला रीवा को तलाश थी। कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया को मुखबिर से जानकारी मिली कि कार्तिक कत्थामिल क्षेत्र में है। मुखबिर की सूचना पर से कोतवाली पुलिस की टीम ने कत्थामिल पर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर कार्तिक बघेल को गिरफ्तार कर लिया। कार्तिक भादवि की धार 138 सहित अन्य मामलों में फरार था, वहीं रीवा थाने में हत्या के प्रयास की धारा 307 में भी फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने में कोतवाली के रविन्द्र सिनोरिया, प्रमोद वर्मा, राजेश पाठक, जानकीलाल गोलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बताया जा रहा है कि शिवपुरी नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना का काम देख रही कंपनी में कार्तिक कार्यरत था और उसके द्वारा तत्समय कई फर्जीवाड़ों को भी अंजाम दिया गया था।
हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में फरार कार्तिक गिरफ्तार
0
7:10 pm

Tags