शिवपुरी। केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नजदीकी संजय गौतम के चाचा गोविंद शर्मा ककरौआ वाले वार्ड क्रमांक 01 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे। मतदान के लिए गुरूवार को नतीजे घोषित किए गए जिसमें गोविंद शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी से 2900 मत अधिक प्राप्त कर चुनाव में विजयश्री हासिल की। गोविंद शर्मा के जिला पंचायत सदस्य के रूप में विजयी होने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने उनका माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें बधाईयां दी। इस दौरान भाजपा नेता संजय गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुगदल सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। इसके अलावा उनके शुभचिंतकों, भाजपा नेताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है।
भाजपा नेता संजय गौतम के चाचा गोविंद 2900 मतों से जिपं सदस्य के रूप में विजयी
0
7:24 pm

Tags