Breaking Ticker

कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं अधिकारी कर्मचारी: कलेक्टर


अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मास्क वितरण के साथ किया जागरूक

शिवपुरी। अधिकारी कर्मचारी कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं, उक्त उद्गार रोको- टोको अभियान के तहत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के द्वारा आयोजित मास्क वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ में जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सावधानी सुरक्षा है, मास्क अवश्य लगाएं।


प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी संगठनों के सहयोग से आज माधव चौक चौराहा से लेकर अस्पताल चौराहा तक चार हजार मास्को का वितरण किया गया, जो आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा। इस अवसर पर बीईओ मनोज निगम एवं बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर ने कहा कि मास्क लगाने के साथ-साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है साथ ही 2 गज की दूरी बना कर रहना है तभी हम कोरोना जैसी महामारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। मास्क वितरण संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा के नेतृत्व में सभी संगठनों के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष अरविंद सरैया,  सचिव तारिक सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मुदगल, संरक्षक अशोक सक्सेना, दुबे जी बाथम, मोहम्मद राशिद,उपाध्यक्ष अंजना गौर, विपिन पचौरी, मनोज भार्गव, सुनील उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष मनोज बाथम, शंभू सिंह जाट, हरिदास माहौर, मनोज शर्मा सुरवाया, धीरज सिंह राजपूत, सुनील शर्मा, चंद्रभान सिंह, केदार शर्मा, राजू शर्मा, चंद्रेश शर्मा, संजय पाराशर, महेश शर्मा, आकाश शर्मा, अंकुर शर्मा, राज रियल डेवलपर्स के राजीव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit