Breaking Ticker

ब्राह्राण समाज के हजारों लोगो ने राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विरथरे का कोलारस में किया एतिहासिक स्वागत


कोलारस - रविवार की दोपहर करीब 01 बजे के उपरांत कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री नरेन्द्र विरथरे का सर्व ब्राह्राण समाज कोलारस की ओर से कोलारस आगमन पर हजारों ब्राह्राण समाज के लोगो ने कोलारस आगमन के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया रविवार की दोपहर कोलारस के हनुमान मंदिर धर्मशाला पर सर्व ब्राह्राण समाज की ओर से मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यातिथि के रूप में श्री नरेन्द्र विरथरे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्राण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास मौजूद रहे कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाटी सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक श्री नीरज शर्मा, मायापुर थाना प्रभारी हरिशंकर शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन शर्मा, सर्व ब्राह्राण समाज के संयोजक रामेश्वर भार्गव, सर्व ब्राह्राण समाज के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गौड़, अखिल भारतीय ब्राह्राण समाज के अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, कूड़ा जागीरदार संतकुमार शर्मा, मठाधीश पवन पाराशर, मंजू महाराज पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंचाशीन रहे जिनका जिनका सर्व ब्राह्राण समाज की ओर से शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

सर्व ब्राह्राण समाज कोलारस में आयोजित कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगो के बीच मुख्यातिथि श्री नरेन्द्र विरथरे द्वारा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर विपिन खैमरिया, गोलू गुढ़ा वालो को युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किये जाने पर सम्मानित किया गया इसके उपरांत कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये कार्यक्रम का सफल संचालन राम सडैया विधायक प्रतिनिधि कोलारस द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में सर्व ब्राह्राण समाज कोलारस की ओर से अभिनंदन पत्र हरीश भार्गव प्रधान संपादक, विपिन खैमरिया जिला उपाध्यक्ष, राम सडैया विधायक प्रतिनिधि, गोलू गुढ़ा वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, डॉ, राजेश भार्गव अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, राजकुमार भार्गव पूर्व पार्षद भाजपा कोलारस, पुष्पेन्द्र भार्गव, संतोष तिवारी, प्रदीप गौड़, कल्?लू खैमरिया, अनिल भार्ग्?व, अरूण भार्गव, राजीव चौबे, दीपक गौड़, आकाश खैमरिया, अंकित गौड़, अशीष पाठक के द्वारा कोलारस में आगमन पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री विरथरे को अभिनंदन पत्र हजारो ब्राह्राण समाज कोलारस परगने की ओर से सौंपा गया कार्यक्रम में कोलारस, बदरवास, सेसई सड़क, लुकवासा, कूड़ाजागीर, शिवपुरी, मायापुर से हजारों की संख्या में ब्राह्राण समाज के लोग आये जिन्हों ने कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुये जगह - जगह स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों से लेकर कार्यक्रम में शामिल ब्राह्राण समाज के हजारों लोगो का आभार प्रकट प्रधान संपादक हरीश भार्गव द्वारा किया गया कार्यक्रम के उपरांत समाज के सभी लोगो ने स्नेह भोज गृहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit