युवा पत्रकार गजेन्द्र वर्मा के प्रयासों की राज्यमंत्री ने की सराहना
पोहरी। युवा पत्रकार गजेन्द्र वर्मा द्वारा प्रतिवर्ष धाकड़ इंडिया न्यूज के नाम से कैलेण्डर का प्रकाशन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गजेन्द्र वर्मा द्वारा धाकड़ इंडिया न्यूज कैलेण्डर का प्रकाशन किया। मप्र शासन में राज्यमंत्री एवं पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा द्वारा विगत दिवस उक्त कैलेण्डर का विमोचन किया। इस दौरान राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा द्वारा गजेन्द्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यहां बता दें कि गजेन्द्र वर्मा द्वारा कुछ वर्षों में ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना नाम कमाया है, साथ ही समाज में भी अपना एक अलग पहचान बनाई है। विमोचन के समय गजेन्द्र वर्मा सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।






