शिवपुरी। शिवराज केबिनेट में अभी हाल ही में केबिनेट मंत्री बनाए गए प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार को कुछ समय के लिए शिवपुरी रूके। इस दौरान बड़ौदी पहुंचकर उनके समथकों नें केबिनेट श्री तोमर का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वागत करने में प्रमुख रूप से हरवीर सिंह रघुवंशी, कपिल भार्गव, राकेश गुप्ता, विजय शर्मा, रामवीर सिंह यादव, योगेन्द्र यादव, योगेंद्र रघुवंशी बंटी भैया, इस्माइल खान, विवेक अग्रवाल, आकाश शर्मा, नीरज तोमर, प्रभात मिश्रा, सोनू राजावत, एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, अजय अरोरा पिंकी, करतार सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने यहां पर सभी समर्थकों से बात की और यहां के राजनीतिक हालातों को जाना।
गौरतलब है कि प्रद्युम्न सिंह तोमर पहले की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं और जिले के प्रभारी मंत्री भी रहे थे। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उन्होंने कांग्रेस छोड और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस छोडऩे के बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर का यह पहला शिवपुरी प्रवास था।







