Breaking Ticker

किल कोरोना अभियान में जी जान से लग गई हमारी कोरोना योद्धाओं की टीम: डॉ. संजय ऋषिश्वर


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका घर घर दे रही दस्तक 
शिवपुरी। कोविड 19 बीमारी की चैन तोडऩे और आमजन को जागरूक करने के लिए शासन द्वारा 1 से 15 जुलाई तक स्पेशल स्क्रीनिंग कैंपेन किल कोरोना अभियान की शुरुआत की गई है अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा भी संपूर्ण तेयारी के साथ सर्विलेंस टीम को प्रशिक्षित किया गया हैं जिसमें कि डा. संजय ऋषिश्वर के नेतृत्व में टीम काम कर रही हैं इसी कड़ी में आज टीम ने बड़ौदी स्थित आदिवासी वस्ती में किल कोरोना अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , स्वयं सेवी संस्था के स्वंयसेवक एवं एएनएम व आशा ने सयुंक्त रुप से मिलकर डोर टू डोर जाकर सर्वे किया। 
    शहर पिछड़े आदिवासी वस्ती बड़ौदी के वार्ड  में स्वंय सेवी संस्था के रवि गोयल एवं पूजा शर्मा स्वयंसेवको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी सेन  एवं रबीना यादव तथा आशा पूजा लोधी ने टीम के साथ मिलकर वार्ड में सर्वे कार्य कर रही हैं। डोर टू डोर जाकर घर के प्रत्येक सदस्यों की स्क्रीनिंग कर बुखार सर्दी खासी के मरीजों  आदि की जानकारी ले कर प्रपत्रो में भरी जा रही हैं। साथ ही उनकी टीम वाइरस से बचने हेतु  नागरिकों को आवश्यक सलाह भी दे रही है। इसी कड़ी में आज स्वंय सेवी संस्था के रवि गोयल ने हाथ धुलाई के बारे में समुदाय के लोगों को जागरुक किया एंव कम से कम 20 सैकण्ड तक हैप्पी वर्थडे गाना पूरे होने तक कैसे हाथ धोना है इसके बारे में प्रेक्टिकल जानकारी दी एवं समुदाय को हाथ धोने का सही तरीका बताया।   आगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ पूजा शर्मा ने पूरे जोश ओर उत्साह के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जी जान से लगी हुई हैं। रजनी कहती हैं कि इस समय कोरोना रूपी दानव से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए शासन द्वारा किल कोरॉना अभियान संचालित किया गया है। वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए  हमारी टीम  अभियान  के तहत  डोर टू डोर सर्वे कर आवश्यक जानकारी एकत्र करने का कार्य रही है। जिससे कि हम कोरोना संक्रमण की चेन को तोड सके। ओर शासन के इस अभियान को सफल बनाने में कामयाब हो सके। और कोई भी व्यक्ति बाहर से आता हैं तो स्वास्थ्य विभाग को तत्काल इसकी जानकारी दें जिससे कि कोरोना रुपी दानव को हराया जा सकें। इस पूरे अभियान में समुदाय के लोगों ने पूरा सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit