Breaking Ticker

नवनियुक्त शासकीय लोक अभियोजकों का ग्वालियर के वकीलों ने किया स्वागत

शिवपुरी। ग्वालियर उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाले अभिभाषक कांग्रेस पार्टी के युवा नेता अरविंद वर्मा ने अपने साथी अभिभाषकों के साथ शिवपुरी में अपने कार्यालय पर शिवपुरी न्यायालय में कांग्रेस पार्टी के अधिवक्ताओं के शासकीय लोक अभियोजन बनने पर उनका पुष्पहारों से माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में वकालत करने वाले कांग्रेस के युवा अभिभाषक अरविंद वर्मा अपने साथी अभिभाषकों यश शर्मा, अमृत, विनोद शर्मा एवं शाहिल छाबड़ा के साथ कर्मचारी कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों कल्याण सिंह तथा पूर्व सेवादल के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में शिवपुरी न्यायालय में नवीन शासकीय लोक अभियोजकों के सम्मान में स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शासकीय लोक अभियोजन अशफाक अहमद खान के द्वारा कै. माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात जिला सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव द्वारा शासकीय लोक अभियोजक अशफाक अहमद खान का फूलमाला से स्वागत किया गया। कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारी कल्याण सिंह वर्मा विशेष लोक अभियोजन शैलेन्द्र शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अभिभाषकगण अरविंद वर्मा, यश शर्मा, अमृत यादव, विनोद शर्मा शाहिल छाबड़ा, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष दुर्गेश दांगी, दुर्गेश धाकड़ व भरत ओझा द्वारा अतिरिक्त लोक अभियोजन अखिलेश महादुले, निखिल श्रीवास्तव, हेमंत कटारे का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लोक अभियोजन अशफाक अहमद खान ने अपने वक्तत्व में कहा कि आज बड़ा वर्ष का विषय है कि पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया के आशीर्वाद से हमें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है और इस पद पर रहकर पूर्व निष्ठा और ईमानदारी ते तथा पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन भरत ओझा एडवोकेट द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit