Breaking Ticker

जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी के सदस्यों ने स्पर्श डायग्नोस्टिक सेन्टर का आकिस्मक निरीक्षण किया

सेन्टर संचालक को आईडी की फोटोकाॅपी अनिवार्य रुप से लेने के निर्देश दिए
शिवपुरी-जिले में प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसीपीएनडीटी) की जिला सलाहकर समिति के सदस्यों ने कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के निर्देशन में शहर के पोहरी वायपास रोड पर पंजीकृत स्पर्श डायग्नोस्टिक सेन्टर सिद्धी विनायक केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी डाॅ. संजय ऋषिश्वर के नेतृत्व में सदस्य आलोक एम. इन्दौरिया एवं रवि गोयल ने निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर किये जा रहे अल्ट्रासाउण्ड के रिकार्ड की जांच की एवं वहां सोनाग्राफी कराने वाली गर्भवती महिलाओं से बात की।
डाॅ. संजय ऋषिश्वर ने केन्द्र में पदस्थ डाॅ.के.बी.वर्मा से चर्चा कर पीसीपीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। केन्द्र पर एक्ट के तहत अनिवार्य रूप से भरे जाने वाले फार्म-एफ की जांच की गई एवं रजिस्टर से मिलान करके देखा गया कि फार्म एवं रजिस्टर में अंकित जानकारी में कोई अन्तर तो नही है।
जिला सलाहकार समिति के सदस्य आलोक एम. इन्दोरिया एवं रवि गोयल ने वहां उपस्थित गर्भवती महिलाओं से चर्चा की एवं उनके द्वारा सोनोग्राफी कराने का कारण पूछा, किस डाॅक्टर ने भेजा, परिवार में कितने बच्चें है एवं महिला की स्वीकृति आदि जानकारी ली। एक्ट के पालन में सभी रजिस्टर एवं फॅार्म सही से भरे पाये गये एवं महिला के द्वारा सोनोग्राफी कराने के दिये जाने वाले आईडी में आधार की फोटोकाॅपी पूरे पते के साथ केन्द्र पर रखने के निर्देश दिए तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत निरीक्षण के बारे में अवगत कराया। सदस्यों ने केन्द्र पर उपस्थित स्टाॅफ से चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण दल द्वारा जिले में केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit