Breaking Ticker

प्रदेश को केंद्र सरकार ने यथासंभव मदद की: प्रहलाद भारती

शिवपुरी। सुभाषपुरा में सोसाइटी गोदाम के सामने खेत धरना आंदोलन सुभाषपुरा मुढेरी मंडल द्वारा पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रहलाद भारती ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार हमारे देश में आई है तब से आमजन के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है चाहे वह प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, अटल ज्योति या आयुष्मान भारत योजना हो हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। श्री भारती ने कहा कि प्रदेश को केंद्र सरकार ने यथासंभव मदद की है किंतु कमलनाथ सरकार की कालाबाजारी को बढ़ाने वाली नीति और हजारों टन पर्याप्त मात्रा में होने के बाद भी सरकार के कुप्रबंधन से यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़, जिला महामंत्री पिछड़ावर्ग मोर्चा नरोत्तम रावत, डॉ मंगल सिंह, जयप्रकाश चौधरी, रामचन्द्र नेताजी कलोथरा,पि_ू मोगिया,धनवंती रावत करसेना, सीताराम पूर्व सरपंच कुलदीप धाकड़, रमेश राजाबाबू धाकड़, भगीरथ धाकड़ इंदरगढ़, वारे लाल अदिबासी इद्रगढ़ एवं अन्य कार्यकर्ताओं के अलावा कृषक भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit