जजों ने किया वेस्ट डांडिया क्वीन का चयन
शिवपुरी। इन दिनों देशभर में चहुंओर नवरात्रि में गरबा डांडिया की धूम मची हुई है, लोग डांडिया और गरबा का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इसी क्रम में विगत रात्रि होटल पीएस में संजीवनी फ्रेंड्स क्लब द्वारा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें एक सैंकड़ा महिलाओं ने डांडिया खेलकर जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई छिब्बर स्कूल की बिंदु छिब्बर, संगीता जैन, सरला वर्मा द्वारा जज की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथिगण सहित क्लब के सदस्यों ने माता के नौ रूपों की प्रतिमाएं रखकर उनकी आरती की गई। इसके बाद महिलाओं द्वारा गरबा डांडिया खेला। इसके बाद जज बिंदु छिब्बर, संगीता जैन एवं सरला वर्मा द्वारा गरबा खेलने वाली एक सैंकड़ा महिलाओं में से्र वेस्ट डांडिया क्वीन को चुनकर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही डांडिया की ड्रेस में महिलाओं द्वारा कैट वॉक भी किया गया जिनमें से जजों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का चयन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब द्वारा जज की भूमिका का निभाने वालीं बिंदु छिब्बर, संगीता जैन और सरला वर्मा को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजक क्लब की सुषमा जैन, नेहा शर्मा, राखी भार्गव अध्यक्ष, शिखा शर्मा, उपाध्यक्ष-प्रीति जैन, सचिव-रिचा शर्मा रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की मंजू कुशवाह, दीपा, बीना जैन, नेहा व्यास, मधु श्रीवास्तव, बीना गोलिया आदि का सराहनीय सहयोग रहा।







