Breaking Ticker

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम किया घोषित

केदार सिंह गोलिया शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल द्वारा गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित कर दिया है ।
आरोपी कला पुत्र हरनाम यादव उम्र 30 साल निवासी नुनवाह थाना जिगना जिला दतिया जिसके विरुद्ध थाना दिनारा जिला शिवपुरी ,थाना रक्शा जिला झांसी, थाना कोतवाली जिला दतिया  एवं थाना जिगना जिला दतिया मैं हत्या,लूट,डकैती  आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास  इत्यादि के कई मामले पंजीबद्ध है  एवं आरोपी जगपाल पुत्र देशराज यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम सिमरा थाना रक्शा जिला झांसी उत्तर प्रदेश जिसके विरुद्ध थाना दिनारा जिला शिवपुरी, थाना रक्शा जिला झांसी पर हत्या के प्रयास, मारपीट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है। उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 1000-1000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

इसी क्रम में आरोपीगण पंकज पुत्र कल्याणपुरी निवासी भटनावर जिला शिवपुरी एवं हेमंत रावत पुत्र धीरा रावत निवासी ग्राम माडो थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी के विरुद्ध थाना पोहरी जिला शिवपुरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है जिसने दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 2000-2000 रुपए का इनाम घोषित किया है।
 जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपियों को बंदी बनाने  या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनाने या बनवाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit