देश की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का एकमात्र मंच ‘एलन टैलेंटेक्स’
शिवपुरी - भारत को प्रतिभाओं का देश कहा जाता है। विश्व के लगभग हर देश में भारतीय अपनी प्रतिभाओं का डंका बजा रहे है। इंसान में प्रतिभा बचपन से होती है, जरूरत है तो सिर्फ उसे सही मार्गदर्शन मिलने की। ऐसी प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए देश में ख्याति प्राप्त एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एलन प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा (एलन-टैलेंटेक्स) ना सिर्फ विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देता है, बल्कि उन्हें अपनी मानसिक क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर भी देता है।
पूरे देश में इस तरह का मेंटरिंग प्रोग्राम कहीं भी नहीं है। यह एक यूनीक प्लेटफाॅर्म है। टैलेंटेक्स परीक्षा में विद्यार्थियों को विषय में नाॅलेज, स्वयं की क्षमता, समय प्रबंधन मेंटल एबिलिटी एवं आईक्यू लेवल आदि की कसौटी पर परखा जाता है। एलन टैलेंटेक्स परीक्षा राष्ट्रीय ही नहीं वरन अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त कर रही है। वर्ष 2018 में कतर की राजधानी दोहा में भी इस परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 2337 विद्यार्थी शामिल हुए।
1.25 करोड़ के नकद पुरस्कार
एलन टैलेंटेक्स परीक्षा में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को 1.25 करोड़ के 4750 पुरस्कार एवं अकादमिक सत्र के लिए 90 प्रतिशत तक स्काॅलरशिप दी जाती है।
ऐसे विद्यार्थियों के लिए जरूरी है टैलेंटेक्स
ऐसे विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं, जो हर वर्ष बदलेएग्जाम पैटर्न से रूबरू होना चाहते हंै, जो देश भर के विद्यार्थियों के बीच खुद को साबित करना चाहते हंै, खुद को अकादमिक स्तर पर मजबूत करना चाहते हैं, उनके लिए एलन टैलेंटेक्स यूनीक प्लेटफाॅर्म है।
टैलेंटेक्स 2020 पर एक नजर
ऽ कक्षा 5 से 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए होगी परीक्षा।
ऽ पूरे देश सात जोन में विभाजित।
ऽ देश के 29 राज्यों के 418 शहरों में 575 टेस्ट सेंटर।
ऽ परीक्षा 20 अक्टूबर को म.प्र. में आयोजित होगी।
टैलेंटेक्स में प्रत्येक विद्यार्थी का परफाॅर्मेन्स एनालिसिस होता है। मूल्यांकन तीन स्तर पर होता है। फिर उसकी आॅल इण्डिया रैंक, स्टेट रैंक व जोनल रैंक जारी होती है। इससे विद्यार्थी देश भर के विद्यार्थियों के मुकाबले खुद का आंकलन कर सकता है।
कैसे करें टैलेंटेक्स की तैयारी
ऽ विद्यार्थी अपनी कक्षा का सिलेबस टैलेंटेक्स की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
ऽ वेबसाइट पर पिछले वर्षांे के सेम्पल पेपर्स उपलब्ध हैं। इससे पेपर पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।
ऽ विद्यार्थी सेम्पल पेपर्स को ज्यादा से ज्यादा साॅल्व करने की प्रेक्टिस करें।
ऽ टैलेंटेक्स पेपर ओएमआर बेस्ड होता है।डमी ओएमआर फिल करने की प्रेक्टिस करें।
ऽ विद्यार्थी कमजोर टाॅपिक्स पर ज्यादा फोकस करें और तैयारी का सेल्फ एनालिसिस करें।
ऽ विद्यार्थी को समय प्रबंधन करना होगा। प्रत्येक टाॅपिक के लिए निश्चित समय का लक्ष्य निर्धारित करें।
गीता पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में भी आयोजित होगी परीक्षा
टैलेंटेक्स म.प्र. के 50 से ज्यादा शहरों के साथ-साथ शिवपुरी के गीता पब्लिक स्कूल में भी 20 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। टैलेंटेक्स के फाॅर्म तपस्या स्टेशनरी, राजेशवरी रोड, गुरूद्वाराचैराहा, शिवपुरी में उपलब्ध हैं, जो भी विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं वे 9584435100 पर संपर्क कर जानकारी एवं फाॅर्म प्राप्त कर सकते हैं।







