80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाएं 15 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन
शिवपुरी। मप्र मुस्लिम एज्युकेशन सोसायटी शिवपुरी द्वारा मुस्लिम प्रतिभाओं के हौंसला बढ़ाने के लिए पिछले दो वर्षों से कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष तीसरी बार मप्र मुस्लिम एज्युकेशन सोसायटी द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन 28 जुलाई को लकी गार्डन स्टेडियम के पास किया जा रहा है। इस हेतु 15 जुलाई तक प्रतिभाओं को अपना पंजीयन कराना होगा।
यूथ विंग जिलाध्यक्ष तबरेज कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे सभी लड़के-लड़कियां जिन्होंने एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से इस साल 10 वीं या 12 वीं के इम्हिान में 80 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबरों से कामयाबी हासिल की हो। किसी मदरसे से आलिम, मुफ्ती या मौलवी की इस साल सनद हासिल की हो। जिन लोगों ने उच्च शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, खेलकूद राज्य/राष्ट्रीय स्तर, देश सेवा, समाज सेवा या अन्य क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि हासिल की हो आदि के सम्मान में बड़ा शानदार आयोजन किया जा रहा है। सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए 15 जुलाई तक एड. परवेज कुरैशी 9425766215 हाथीखाना ठाकुर बाबा मंदिर के पास, तबरेज कुरैशी 9993012501 मैट कॉलेज सिटी ऑफिस पोस्ट ऑफिस के सामने, हाजी यूसुफ अहमद कुर्रेशी 9406506504 कल्लन सोप फेक्ट्री के सामने पुरानी शिवपुरी, जाहिद मोहम्मद खान 9893216244 नेटवर्क कम्प्यूटर्स कल्लन सोप फेक्ट्री से संपर्क कर सकते हैं।







