शिवपुरी। देश के मशहूर क्रिकेटर एवम् पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एवम् क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शिवपुरी में स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया कि गुना शिवपुरी अशोक नगर में अरबों के विकास कार्य करने वाले क्षेत्र में लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवम् नवजोत सिंह सिद्धू आज 9 मई को शिवपुरी के स्टेडियम में साय 4 बजे क्रिकेट मैच खेलेंगे। यह क्रिकेट मैच सीमित ओवरों का टेनिस बॉल से खेला जायेगा। उक्त मैच के लिए एमपी इलेवन एवम् पंजाब इलेवन दो टीम बनाई गई है। इस अवसर पर श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
यहाँ यह उल्लेखनीय है की चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में चल रहा है और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता श्री सिंधिया ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में अपने जोशीले एवम् शानदार प्रचार माध्यम से अपने सभी प्रतिद्वंद्वी से हर क्षेत्र में बढ़त बना रखी है। श्री जैन ने कहा कि सिंधिया ज ने गुना शिवपुरी अशोकनगर में इतने विकास कार्य करवाये है शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियर कॉलेज, पोलिटेलनिक कॉलेज, ग्वालियर से देवास फोरलेन, सीवर परियोजना, मेड़ीखेड़ा पेयजल योजना, सड़कों का जाल आदि प्रमुख हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव कार्यकारी अधयक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व विधायक गणेश गौतम, हरिबल्लभ शुक्ला, नगरपालिका अधयक्ष मुन्नालाल कुशवाह, सिद्धार्थ लढ़ा, शैलेन्द्र टेडिया, राकेश जैन रामकिशन सोलंकी, मानसिंह फौजी, मनीष सोलंकी, अमित शिवहरे, अब्दुल रफीक अप्पल भाई, पवन जैन पीएस, योगेश करारे आदि कांग्रेस नेताओं ने शिवपुरी शहर की जनता जनार्दन से अनुरोध किया है कि आज दिनांक 9 मई को ठीक 4 बजे शिवपुरी के खेल स्टेडियम में उपस्थित होकर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाएं और आयोजन को सफल बनाएं।








