शिवपुरी। पद्मश्री सम्मानित महेश शर्मा शिवगंगा झाबुआ का आज सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में निर्मित सुदर्शन वाटर फिल्टर प्लांट का, अटल टिंकरिंग लैब, प्रज्ञा पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, नन्दनी गौशाला आदि का भ्रमण कर अवलोकन किया साथ ही देवालय में हनुमानजी, राम दरबार, माँ श्वेताम्बरी, ठाकुर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शिरोमणि दुबे द्वारा महेश शर्मा का शॉल, श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रहलाद भारती पूर्व विधायक, तात्या टोपे बाल कल्याण समिति के सचिव कुंजबिहारी चतुर्वेदी एवं जनकल्याण न्यास के पदाधिकारी पुरषोत्तम गौतम, राजेश भार्गव सहित विद्यालय के आचार्य उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







