Breaking Ticker

रेडिऐन्ट में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

  • सभी भाषाओं और धर्मो का सम्मान करें: सुब्बाराव

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। रेडिऐन्ट में आयोजित महात्मागांधी की 150 वीं जयंति वर्ष समारोह अन्तर्गत  युवा संवाद में गांधीवादी डॉ. एस.एन. सुब्बाराव ने छात्रों के साथ संवाद कर राष्ट्रीयता का संदेश दिया। सुब्बाराव ने कहा कि हमें सभी भाषाओं का, सभी धर्मो का सम्मान करना चाहिए इससे देश एकता के सूत्र में बंधता है लोगों का जीवन खुशहाल व जोश भरा होगा दुनिया भर में होने वाली क्रांतियों का जिक्र करते हुए आपने कहा बन्दूक से किसी समस्या का समाधान नही हो सकता एकता सदभाव सत्य व अंहिसा को अपनाकर तरक्की की रफ्तार तेज की जा सकती है साठ के दशक में युवा क्रांति हुई थी जिसका जिक्र इतिहास में नही मिलता लेकिन ये क्रांति उल्लेखनीय है। आरम्भ में रेडिऐन्ट के संचालक शाहिद खान खुशी खान ने अतिथिगण का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया तथा अखलाक खान ने स्वागत भाषण दिया। गांधी सेवाश्रम जौरा के सचिव रणसिंह परमार ने विषय प्रवेश  कराया तथा डॉ. सुब्बाराव भाई जी का परिचय दिया।


छात्रों ने किए सवाल
कार्यक्रम में बादल धाकड़, तैयबा कुरेर्शी सहित बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों में सुब्बाराव जी से अनेक सवाल पूंछे - डकैतों का हृदय परिवर्तन कैसे हुआ। आपकी क्या भूमिका थी युवा राष्ट्र निर्माण में किस प्रकार भूमिका अदा कर सकता है। आपने 14 भारतीय भाषाऐं कैसे सीखी। 92 वर्ष की आयु में अपने आपको युवा कैसे बनाऐं हुए है सुब्बाराव जी ने इन सवालों के जबाव में कहा कि सद्भाव रखना चाहिए बागी को भी सामान्य जीवन जीने की लालसा होती है। जहां तक भाषाऐं सीखने की बात है तो यात्रा के दौरान व युवा शिविरों में सीखते चले गए। अपने आप को कभी कमजोर मत समझों सभी के साथ अच्छा व्यवहार करो।

विशेष प्रार्थना का हुआ आयोजन
प्रकृति के माध्यम से हमें प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है और हम कार्बन-डाई-ऑक्साइड छोडते है जो पेड़ पौधों के लिए प्राण वायु होती है। ये पेड़-पौधे पुन: हमें ऑक्सीजन देते है। हमें सभी मनुष्यों, जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों की रक्षा करना चाहिए। उनका संरक्षण, सम्बर्धन हों। सद्भावना का वातावरण बनें। ये भाव थे विशेष प्रार्थना के जिसे डा. सुब्बाराव के सानिध्य में उपस्थित एक सेकड़ा छात्रों व युवाओं ने प्रार्थना में भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन अखलाक खान ने व आभार संस्था संचालक शाहिद खान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश दीक्षित, गांधी सेवाश्रम जौरा के सचिव रणसिंह परमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. एल.डी. गुप्ता, एकता परिषद के रामप्रकाश, पत्रकार संजीव बांझल सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राऐं उपस्थित रहें।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit