शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र में करवला मोड पर कल शाम ट्रक की टक्कर से एक युवक परमेश्वर लोधी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमपी 33 एमएच 3746 के चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाडी छोडकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम दुर्घटना करने वाले ट्रक का चालक वाहन को काफी तेज गति से और लापरवाही पूर्वक चला रहा था। उसने करवला मोड पर परमेश्वर लोधी को कुचल दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।