Breaking Ticker

शिवपुरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक समारोह उत्सव 2026

मेरा परिवार, मेरे संस्कार और मेरा देश, मेरे संस्कार थीम पर बचों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, योग और सूर्य नमस्कार बना आकर्षण


शिवपुरी। टीला रोड स्थित शिवपुरी पब्लिक स्कूल करैरा में रविवार को बाल दिवस के अवसर पर वार्षिक समारोह उत्सव 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम मेरा परिवार, मेरे संस्कार एवं मेरा देश, मेरे संस्कार रखी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से परिवार, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव मुख्य अतिथि तथा एसपीएस गु्रप शिवपुरी के डायरेक्टर अशोक ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय के डायरेक्टर अनिल ठाकुर भी मंचासीन रहे। अतिथियों का बैंड और मार्चिंग के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसवंत जाटव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी जीवन में बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का अच्छा माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि अशोक ठाकुर ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखकर प्रसन्नता होती है। परिवार और देश के प्रति सम्मान की भावना बचपन से विकसित करना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्य प्रांशुल शर्मा ने बताया कि समारोह को दो भागों में बांटा गया था। पहले भाग में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बचों ने परिवार के महत्व और संस्कारों को दर्शाती आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दूसरे भाग में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित की गई।

खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान विद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स वीक के विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बचों को शील्ड तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल प्रदान किए गए।


योग प्रदर्शन ने मोहा मन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा योग, सूर्य नमस्कार और चंद्र नमस्कार का शानदार प्रदर्शन रहा। नन्हे विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। अभिभावकों ने तालियों के साथ बचों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit