Breaking Ticker

100 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के के. सर्वेश पहले तो केरल के विष्णु यादव दूसरे जबकि महज 1 मिली सैकंड के अंतर से उत्तर प्रदेश के पुष्पेन्द्र रहे तीसरे स्थान पर

- 400 मीटर में राजस्थान के दिव्यांशु अव्वल तो 3000 मीटर में उत्तर प्रदेश के आदित्य यादव ने फाइनल जीता


शिवपुरी। शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में रफ्तार और रोमांच ट्रेक पर फर्राटे भर रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों के हीट राऊंड के अलावा फाइनल मुकाबले भी आयोजित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन में जारी इस राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई दौड़ में पहले और दूसरे स्थान के लिए जंग इतनी नजदीकी थी कि फासले का अंतर सेकेण्ड में नहीं, बल्कि चंद मिली सेकेण्ड में रहा। शुक्रवार को 100 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें तमिलनाडु के धावक के सर्वेश देव ने इसे महज 11.13 सेकेण्ड में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। 11.19 सेकेण्ड के साथ केरल के विष्णु यादव दूसरे स्थान पर रहे। जबकि महज 1 मिली सेकेण्ड के अंतर के कारण उत्तर प्रदेश के पुष्पेन्द्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 11.20 सेकेण्ड में यह दौड़ पूरी की। यहां इस मामूली से अंतर को मापने में प्रतियोगिता में इस्तेमाल की जा रही आधुनिक डिजीटल फोटोफिनिश मशीन कारगर साबित हुई। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि 400 मीटर दौड़ का फाइनल मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा। राजस्थान के दिव्यांशु ने 48.32 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया जबकि 48.51 सेकेण्ड ेके साथ महाराष्ट्र के प्रिंस यादव दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 1 मिली सेकेण्ड पीछे रहने के कारण पंजाब के हार्दिक बाबा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 48.52 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की। शुक्रवार को ही 3000 मीटर दौड़ के भी फाइनल मुकाबले खेले गए इसमें उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। 8 मिनट व 43.67 सेकेण्ड में 3000 मीटर दौड़कर उत्तर प्रदेश के आदित्य यादव अव्वल रहे तो वहीं उत्तर प्रदेश के ही विनय कुमार ने यह दूरी 8 मिनट व 44.37 सेकेण्ड में पूरी की।  इस तरह उन्हें दूसरा स्थान हासिल हुआ जबकि 8 मिनट व 44.93 सेकेण्ड के साथ महाराष्ट्र के पीयूष कुमार को तीसरा स्थान मिला। शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे के मार्गदर्शन में आयोजन समिति के यादवेन्द्र सिंह चौधरी, अजय बाथम,अनिल मलावरिया, दीपक मांझी, स्नेहसिंह रघुवंशी, संस्कार मिश्रा, शिवनाथ सिंह वैस, अभिषेक श्रीवास्तव, आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

शॉटपुट में महाराष्ट्र के वर्धराज पहले तो राजस्थान के अनुराग दूसरे पायदान पर रहे

कोच एवं खेल शिक्षक अजय बाथम ने बताया कि शॉटपुट (गोलाफेंक) के फाइनल मुका


बले भी शुक्रवार को आयोजित हुए। फाइनल में महाराष्ट्र के वर्धराज  ने गोले को 18.62 मीटर दूर फेंककर पहला स्थान हासिल किया जबकि राजस्थान के अनुराग ने 18.18 मीटर गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह पंजाब के गुरवंशदीप ने 17.83 मीटर गोला फेंककर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। 

डिस्क थ्रो में इन्होंने किया क्वालीफाई

डिस्क थ्रो के प्रीलिम्स मुकाबले भी आयोजित हुए जिनमें तमिलनाडु के थारानेश ने 51.86 मीटर दूर डिस्क फेंककर क्वालीफाई किया। उनके अलावा तमिलनाडु के ही विकासके, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्धनाथ, दिल्ली के युवराज कुमार, उत्तर प्रदेश के ही मोहम्मद हमजा, हरियाणा के हितेन, कर्नाटक के जीआदर्श व सुशांत ईश्वर, गुजराथ के रवि सिंह, दिल्ली के अर्जुन शेरावत, महाराष्ट्र के वर्धराज विशाल व राजस्थान के आशीष ने भी क्वालीफाई किया है। इसी तरह 110 मीटर अर्डल में तमिलनाडु के कौशिकके व पंजाब के मंजोत सिंह सहित 24 खिलाडिय़ों ने अगले राउण्ड के लिए क्वालीफाई किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit