Breaking Ticker

शिवपुरी में शिक्षा विभाग की विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सवालों में

-नियम विरूद्ध अतिथियों शिक्षकों को खिलाया, चयनकर्ताओं और दस्तावेज परीक्षण टीम कठघरे में

बदरवास की वह विजेता टीम जिसमें अपात्र अतिथि शिक्षकों को खिलाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। 
शिवपुरी। मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय हर साल जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए विभागीय प्रतियोगिता आयोजित करता है जहां खेल से जुड़े विभागीय शिक्षक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन शिवपुरी में आयोजित विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता पहले ही दिन संचालनालय के निर्देशों की अव्हेलना कर टीम चयन को लेकर विवादों में घिर गई है। दरअसल इस विभागीय प्रतियोगिता के पहले दिन स्थानीय पोलोग्राउण्ड मेें बदरवास और कोलारस विकासखण्ड के बीच मैच आयोजित किया गया। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि बदरवास की टीम में नियम विरूद्ध अतिथि शिक्षकों को टीम में शामिल किया गया और मैच में बदरवास को जीत हासिल हुई। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि इस प्रतियोगिता में विजेता बदरवास की टीम में टीम से मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जिस खिलाड़ी को मिला है वह नियमित शिक्षक न होकर अतिथि शिक्षक है जो प्रमाणित करता है कि टीम में अपात्रों को शामिल किया गया। इधर लोक शिक्षण संचालनालय के इन प्रतियोगिताओं को लेकर जारी निर्देशों की बात करें तो बिंदु क्रमांक 6 पर स्पष्ट उल्लेख है कि उक्त प्रतियोगिता में अतिथि शिक्षक सहभागिता नहीं कर सकेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल है कि टीम का चयन करने वाले विकासखण्ड स्तर के विभागीय अधिकारियों से लेकर जिला स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैनात की गई जिला स्तरीय कमेटी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन ठीक ढंग से क्यों नहीं किया। टीम में शामिल विभागीय शिक्षकों की संचालनालय के निर्देशों के अनुसार पात्रता का परीक्षण क्यों नहीं किया गया। यह पूरा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और मांग उठ रही है कि न केवल दोषियों पर कार्यवाही हो, बल्कि आयोजित मैच भी निरस्त किया जाए। देखना होगा कि शिक्षा विभाग के आलाधिकारी और क्रीड़ा अधिकारी इस मामले में क्या कुछ एक्शन लेते हैं। 

इनका कहना है

मैं अभी खेल प्रतियोगिताओं में तेलांगना आया हुआ हूं यदि विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपात्र अतिथि शिक्षकों को शामिल किया गया है तो हम दिखवा लेते हैं। वैसे विकासखण्ड स्तर से टीम भेजने और पात्रता के परीक्षण की जिम्मेदारी विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की है। 

चंद्रशेखर बेमटे

जिला क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षा विभाग शिवपुरी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit