शिवपुरी। स्वच्छता सर्वेक्षण में शिवपुरी नगर पालिका परिषद को प्रदेश में नंबर वन बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया दृढ़ संकल्पित हैं। उनके मार्गदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. केशव सिंह सगर सतत प्रयासरत हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में शिवपुरी को बेहतर स्थिति में लाने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. सगर ने लापरवाहों पर लगाम कसने के लिए साईकल से नगर पालिका क्षेत्र के स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान सफाई श्रमिकों की उपस्थिति ली गई तो पाया गया है कि अधिकांश सफाई श्रमिक अपने कर्तव्यों से काफी समय से अनुपस्थित पाए हैं जबकि वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण जैसा महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है, ऐसी स्थिति में सफाई श्रमिक अपने कर्तव्य से अनुस्थित रहने से कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है इसलिए मुख्य नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सगर ने मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश क्र. सी 5-1-2013-1-3 दिनांक 03.05.2017/ के बिन्दु क्र. 4 (झ) के अन्तर्गत बिना पूर्व सूचना के लगातार 10 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने के क्रम में कर्मचारी को सेवा से हटाये जाने के दण्ड का पालन करते हुए 18 अनुपस्थित स्थाई और अस्थाई सफाई श्रमिकों को हटाया गया।
इन 18 सफाईश्रमिकों को किया पद से पृथक
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने जिन 18 कर्मचारियों को पद से पृथक किया गया हैं उनमें सफाई सरंक्षके पर पद कार्यरत श्रीमती मिथलेश जो 72 माह से अनुपस्थित पाई गई को पद से पृथक किया है, वहीं श्रीमती लता 30 माह से, दीपा 08 माह से, दयाराम 12 माह से, मीनाक्षी 8 माह से, बादल 8 माह से, धीरज 12 माह से गोतम 48 माह से, राजू 36 माह से, श्रीमती सपना 15 माह से, संजय 12 माह से, जगदीश 7 माह से, श्रीमती प्रीति 8 माह से, दिलीप 6 माह से, श्रीमती शारदा 12 माह से, अशोक 5 माह से, सूरज 2 माह से और कुंदन जो अनुपस्थित रहने का आदी है हटाया गया है।
इनका कहना है
स्वच्छता सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कुछ सफाईकर्मियों के लगातार अनुपस्थित रहने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसी के तहत जब मेरे द्वारा भ्रमण कर उपस्थिति ली गई तो 18 सफाईश्रमिक लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए। जिनके खिलाफ मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश के पालन में पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई है।
डॉ. केशव सिंह सगर
मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद शिवपुरी







