Breaking Ticker

नेप आईटीआई में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित


केदार सिंह गोलिया
शिवपुरी। दीनदयालपुरम झांसी रोड स्थित नेप प्राइवेट आईटीआई कॉलेज शिवपुरी कैम्पस में सड़क सुरक्षा हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में नेप आईटीआई के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रमुख संचालक विजय धर, बीआर सिरोनिया, प्राचार्य दिनेश कुमार सेन द्वारा सड़क सुरक्षा संंबंधी सावधानियों के विषय में विस्तार से बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों के अलावा संस्था के सागर मौर्य, रामपाल पाल, मीनू चंदेल, दीपेश शर्मा, दीपक पाल आदि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम सड़क परिवहन और राजमार्ग मंगलम शक्तिशाली महिला संगठन समिति शिवपुरी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान संचालक रवि गोयल एवं सहयोगी नवी अहमद भी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रशिक्षणार्थियों को किस पर से सावधानियां रखकर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके इस बारे में जानकारी दी। साथ ही इस दौरान कहा कि आप लोग वाहनों को धीमे चलाएं और अपना कीमती जीवन बचाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit