Breaking Ticker

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, कलचुरी समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव


शिवपुरी। कलचुरी समाज द्वारा भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 
चल समारोह माँ राजराजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के मूर्ति स्थल पर पहुंचा, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इसके पश्चात मानस भवन में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री लवलेश जैन (चीनू), राकेश गुप्ता एवं भाजपा नेता हेमंत ओझा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र शिवहरे ने किया। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जीवन चरित्र एवं समाज के लिए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कलचुरी समाज के जिलाध्यक्ष किशन स्वरूप शिवहरे, युवा अध्यक्ष कामेश शिवहरे, महामंत्री वीरेंद्र शिवहरे, रमेश शिवहरे, राकेश चौकसे, मुरारीलाल, हरचरणलाल, चंद्रप्रकाश शिवहरे, राजा शिवहरे सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। वहीं मातृशक्ति की ओर से अध्यक्ष प्रियंका अमित शिवहरे, शगुन, सुंदर, इंदिरा, मंजू, रेखा एवं प्रियंका विवेक शिवहरे सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में रामेश शिवहरे ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit