Breaking Ticker

प्रीतम लोधी की भाजपा में होगी वापिसी! सीएम के पौधारोपण कार्यक्रम में हुए थे शामिल


शिवपुरी
। भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी की पार्टी में वापिसी लगभग तय हो गई है। सूत्र बताते हैं कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष वह भाजपा में शामिल होंगे। यह भी तय है कि श्री लोधी 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से पिछोर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कल प्रीतम लोधी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सीएम के साथ देखे गए। हालांकि श्री लोधी का कहना है कि वह भाजपा मेंं शामिल होंगे अथवा नहीं। इसका फैसला पिछोर की जनता करेगी। हालांकि उन्होंने भाजपा में शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया और कहा कि अन्य दलों की तुलना में वह भाजपा को प्राथमिकता देंगे।  

प्रीतम लोधी 2013 और 2018 में पिछोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व मंत्री केपी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाए थे। लेकिन उन्होंने केपी सिंह को हार की कगार पर अवश्य पहुंचा दिया था। श्री लोधी को पराजित होने के बाद भी 2013 के चुनाव में लगभग 72 हजार वोट प्राप्त हुए थे। जबकि 2018 के चुनाव में उनके वोटों की संख्या बढ़कर 90 हजार पहुंच गई थी और वह केपी सिंह से सिर्फ ढ़ाई हजार मतों से चुनाव हारे थे। इस विधानसभा क्षेत्र से केपी सिंह लगातार 1993 से चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्प्णी से नाराज होकर समाज ने आंदोलन किया था और इस कारण भाजपा ने प्रीतम लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा से निष्कासित होने के बाद प्रीतम लोधी के कई दलों में जाने की अटकलें थीं। जिसे उन्होंने खुद स्वीकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी से निमंत्रण मिला था। श्री लोधी ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि यदि उन्हें कांग्रेस पिछोर से टिकट देगी तो वह पार्टी में शामिल होंगे। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनसे कहा कि वह पिछोर के अलावा किसी भी अन्य विधानसभा क्षेत्र का चुनाव कर लें। श्री लोधी ने कहा कि मैं पिछोर की जनता के स्नेह, प्रेम और आर्शीवाद को भूल नहीं सकता। पिछोर की जनता ने मुझे पिछले चुनाव में 90 हजार वोट दिए थे और मैं उन्हें छोड़ नहीं सकता। श्री लोधी ने कहा कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कहा था। लेकिन मेरा यही कहना था कि पिछोर की जनता का जो आदेश होगा, वह मैं मानूंगा। लेकिन श्री लोधी ने यह नहीं बताया कि जनता के आदेश का पता कैसे लगेगा। लेकिन तमाम अटकलों के बाद अब प्रीतम लोधी का भाजपा में शामिल होना तय माना जा रहा है। सिर्फ इसकी औपचारिक घोषणा होना शेष है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा आलाकमान और प्रीतम लोधी के बीच पार्टी में शामिल होने की चर्चा न  केवल अंतिम दौर में पहुंच गई है बल्कि सबकुछ तय हो गया है।

हां मैंने सीएम के साथ किया था पौधारोपण : प्रीतम लोधी

प्रीतम लोधी ने स्वीकार किया कि उन्होंने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोपाल में पौधारोपण किया था। लेकिन इस बात से उनके भाजपा में शामिल होने को न जोड़ा जाए। श्री लोधी ने बताया कि मैं आज उमा दीदी (उमा भारती) के बंगले पर था। वहीं पास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण कर रहे थे। उन्होंने मुझे देख लिया और अपने पास बुला लिया। प्रीतम लोधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चरण भी स्पर्श किए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit