शिवपुरी। युवा नेता और व्यवसायी हाकिम सिंह रावत ने वार्ड क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन फार्म निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया। इस मौके पर उनके साथ राज रियल स्टेट के संचालक राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा शक्ति टीम के समर्थक मौजूद रहे।
हाकिम सिंह रावत ने बताया कि उन्हें सभी क्षेत्रवासियों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और मैं हमेशा इस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं हमेशा उनके साथ सुख-दुख में खड़ा रहूंगा और कंधा से कंधा मिलाकर चलूंगा। मैं जनसेवक हूं और हमेशा जनसेवक ही रहूंगा।







