शिवपुरी पब्लिक स्कूल में मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार
0SVP24 NEWS7:58 pm
शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में पावन अवसर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। जिसमे माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष शाला की प्रधानाचार्या कीर्ति गाला ने दीप प्रज्ज्वलित किया एवं माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। प्रधानाचार्या ने बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है इसके बारे में भी सभी को बताया। इस पावन अवसर पर सभी पीले वस्त्रों में शाला में आये थे। इस अवसर पर बच्चों ने मंदिर की सजावट के लिए अपने हाथों से सजावट सामग्रियां बनाई थी जो की काफी मनमोहक लग रही थी। शाला की प्रतिभावान छात्रा कुमारी देविका शुक्ला एवं देविना शुक्ला माँ सरस्वती की आकर्षक छवि में बहुत शोभनिय लग रही थी। इस कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षकगणों और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों ने रंगबिरंगी पतंगे बनाई एवं खुले आसमान में पतंगे उड़ाने का मज़ा भी लिया। सभी लोगों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी एवं कार्यक्रम को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। शाला के संस्थापक अशोक ठाकुर ने इस पवन अवसर पर समस्त लोगों को हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित की हैं।