केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। शिवपुरी जिले में कांग्रेस को करैरा और पिछोर विधानसभा से जीत हासिल हो चुकी है। करैरा में कांग्रेस प्रत्याशी जसमंत जाटव ने 14820 वोटों से भाजपा के राजकुमार खटीक को पटखनी देते हुए विजयश्री हासिल की है। वहीं पिछोर विधानसभा से केपी सिंह कक्काजू को भाजपा के प्रीतम सिंह लोधी ने कड़ी टक्कर दी। केपी सिंह मात्र 2260 वोटों से विजय प्राप्त अपने अभेद किले को बचाने में सफल रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077