Breaking Ticker

रेडिऐन्ट कॉलेज में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह


शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने, शिक्षकीय कर्म के उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए विशिष्ट सेवाऐं देने के लिए डॉ. राधाकृष्णन जी के जन्मोत्सव दिनांक 5 सितम्बर शिक्षक दिवस 2020 के अवसर पर जितेन्द्र गुप्ता,  उम्मेद सिंह धाकड़ को रेडिऐन्ट गु्रप द्वारा सम्मानित किया गया। वही निजी कारणों से उपस्थित न हो सकें शिक्षक बचन सिंह राजपूत, जितेन्द्र गुप्ता, सुनील सिंह कुशवाह के लिए सम्मान घर पर भेजे गए।
    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा सरस्वती पूजन-वंदना एवं डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मघुसूदन चौबे ने संबोधन देते हुए कहा कि आपदा के समय भी शिक्षकों ने लोगों को बीमारी के बचाव के लिए जागरूक किया वही राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों, योजनाओं में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहें।  रेडिऐन्ट गु्रप के प्रबंधक अखलाक खान ने कहा कि शिक्षक अपने छात्रों को अनुशासन में रखते हुए उन्हे संस्कारवान बनाने का कार्य करता है आज जरूरत है कि शिक्षकों को भी नई तकनीक व विषयों से भी अपग्रेट करते रहना चाहिए। रेडिऐन्ट गु्रप के संचालक शाहिद खान द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं प्राचार्य डॉ. खुशी खान ने शिक्षकों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit