Breaking Ticker

... जब पिपलोदा के कार्यक्रम में सिंधिया ने पिपलोदा को बताया नमूना


शिवपुरी। राजनीति चमकाने के लिए कर्मचारी संगठन के आयोजन को अपने घर पर आयोजित कर निजी आयोजन बनाने वाले कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा की सोमवार को उस समय भारी किरकिरी हुई जब सांसद सिंधिया ने मंच से अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान पास खड़े राजेंद्र पिपलोदा की ओर मुखातिब होते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि आपके सामने एक बहुत बड़ा नमूना खड़ा है। इसके बाद सिंधिया अपने भाषण में कुछ देर के लिए रुक गए जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ठहाके लगाना शुरू कर दिया, हालांकि सिंधिया का तात्पर्य था कि पिपलोदा को वे एक उदाहरण बताना चाह रहे थे कि उन्होंने इस तरह कांग्रेस के लिए और कर्मचारियों के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, लेकिन उनका यह बयान पिपलोदा के लिए हास्यास्पद साबित हो गया। इससे पहले जब पिपलोदा ने भाषण दिया तो वे बेहद अपरिपक्व नजर आए। उन्होंने सिंधिया की तारीफ में कसीदे गढ़े तो वहीं कर्मचारियों की बात करने की बजाय अपना दुखड़ा रोने लगे। उन्होंने मंच से कहा कि उन्हें किस तरह आईटी एक्ट के झूठे प्रकरण में फंसाया गया। बीजेपी की सरकार के दौरान उनके स्कूल का कलेक्टर से लेकर डीईओ व अन्य अधिकारियों ने हर 15 दिन में निरीक्षण किया। पिपलोदा ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों को जानबूझकर टारगेट किया गया, लेकिन अब कांग्रेस की सरकार आ गई है इसीलिए उन्होंने सिंधिया से गुहार लगाई कि अब सरकार उनकी और कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों की मदद करें और ऐसे अधिकारियों पर लगाम लगाएं। उनका यह बयान भी वहां मौजूद लोगों को रास नहीं आया क्योंकि यह बयान कर्मचारी हितैषी होने की बजाय व्यक्तिगत जायदा नजर आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit