Breaking Ticker

संकुल प्राचार्य मनोज भार्गव के कार्यकाल में कन्या विद्यालय नरवर में शिक्षा का स्तर बढ़ा

शिवपुरी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर में शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार हुआ है। विद्यालय में बढ़ते शिक्षा के स्तर का श्रेय संकुल प्राचार्य मनोज भार्गव को जाता है। क्योंकि उन्होंने जब से संकुल प्राचार्य की जिम्मेदारी संभाली है तब से लेकर आज तक श्री भार्गव द्वारा लगातार शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए प्रयास किए गए हैं। श्री भार्गव के इन प्रयासों में विद्यालय के शिक्षक प्रदीप शुक्ला, यशोदानंदन भार्गव, जया शर्मा, अंजू माहेश्वरी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा हैं। संकुल प्राचार्य श्री भार्गव के प्रयासों से विद्यालय में हर साल छात्रों के प्रवेश लेने की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। इसका मुख्य कारण विद्यालय में बढ़ता शिक्षा का स्तर है।

संकुल के शिक्षकों की हर समस्या को लेते हैं प्रमुखता से
यहां बता दें कि संकुल केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत आने वाले अन्य विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों की हर समस्या को संकुल प्राचार्य श्री भार्गव प्रमुखता से लते हैं और उसका निराकरण कराने के लिए पूरा प्रयास करते हैं। श्री भार्गव के सरल एवं मिलनसार व्यवहार की तारीफ उनके विद्यालय का स्टाफ सहित अन्य स्कूलों के शिक्षक भी करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit