शिवपुरी। आज देहात थाना क्षेत्र के बांकडे मंदिर पर नववर्ष के चलते भयंकर भीड उमड पडी। इस दौरान एक युवक को मंदिर जाने के बहाने अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर ले जाना उस समय महंगा पड़ गया जब लड़की के पुलिसमैन पिता ने उसे रास्ते में पकड़ लिया। जब रास्ते में पुलिसकर्मी पिता ने देखा कि उसकी बेटी किसी के साथ बाईक पर बैठकर जा रही है। तब पुलिस कर्मी ने रोका और युवक से पूछा कि इस युवती से उसका क्या संबंध है तो युवक ने युवती को अपनी बहिन बताया। तब पुलिस कर्मी ने कहा कि में इस युवती का बाप हूं तू भाई कहां से हो गया और पुलिस कर्मी ने इस युवक की जमकर मारपीट कर दी। युवती पिताजी को रोकने का प्रयास करती रही, परंतु वह नहीं माने। बाद में कुटे पिटे युवक ने भागकर अपनी जान बचाई।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







