शिवपुरी। सफा बैतुलमाल शाखा शिवपुरी की जानिब से पैगाम ए इंसानियत नबी ऐ करीम पैगम्बर मोहम्मद सल्लाहू व अलैहि वसल्लम की सीरत पर क्विज कॉम्पटीशन कराया गया जिसमें 88 बच्चों ने हिस्सा लिया इसमे से 6 बच्चों ने अल्हम्दुलिल्लाह 100 में से 100 नम्बर हासिल किए। इसके बाद कुरादारी के जरिए अव्वल, दौम्म,सौंम लिए गए, अव्वल आये रिज़वान खान को 5100 रुपए, दौम्म नगमा बानो को 2100 रुपए और सौंम आबिदा बानो को 1100 रुपए प्राइस रकम दी गयी। अन्य बच्चों को 500-500 रुपए और मजीद तोहफे होसला हफजाई के लिए दिए गए।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







