25 से ज्यादा स्थानों पर अवैध कॉलोनियां
शिवपुरी। शहर से लगे तीन से पांच किमी एरिया में इस समय अवैध कॉलोनी काटने के साथ-साथ डुप्लेक्स बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन के ही आवासीय छोटे-छोटे प्लाट काटे जा रहे हैं। इस समय 25 से ज्यादा स्थानों पर यह अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इतना ही नहीं इन कृषि भूमियों पर भूमाफिया बिना डायवर्सन के लाखों रुपए लोगों से लेकर डुप्लेक्स बनाकर राजस्व को चूना लगा रहे हैं। डुप्लेक्स बनाने का काम बिना परमिशन के अवैध है लेकिन जिम्मेदार इस पर कोई गौर नहीं कर रहे हैं। अब शिवपुरी में नवागत कलेक्टर अनुग्रह पी द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद अवैध कॉलोनी काटने वाल भूमाफियाओं पर कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। कलेक्टर के अलावा तत्कालीन एसडीएम तोमर का भी शिवपुरी से स्थानांतरण हो गया है। यहां बता दें कि लगातार शिकायतों के बाद भी एसडीएम द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब शिवपुरी में एसडीएम भी नए होंगे और कलेक्टर भी। ऐसी स्थिति में इन कार्रवाई होने के अधिक संभावना जताई जा रही है।